दिनेशपुर। साइबर अपराध से जुड़ा एक मामला दिनेशपुर क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें एक महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम इधर-उधर करने के लिए किए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, झारखंड, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र समेत छह राज्यों से साइबर ठगी के जरिए हासिल की गई रकम इसी खाते में ट्रांसफर की गई थी।
बताया जा रहा है कि ठगों ने लोगों को ऑनलाइन नौकरी, ट्रेडिंग और निवेश में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठे। इसके बाद यह रकम महिला के खाते में भेजी गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने संबंधित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस खाते का इस्तेमाल जानबूझकर किया गया या महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। शुरुआती जांच में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े लिंक सामने आने की संभावना जताई जा रही है।














