दिनेशपुर। जिले में हुए पुलिस विभाग के प्रशासनिक फेरबदल के बाद दिनेशपुर थाने की जिम्मेदारी पंकज कुमार को सौंपी गई है। वहीं, अब तक थाना प्रभारी रहे रविंद्र सिंह बिष्ट को एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पंकज कुमार अपनी सख्त कार्यशैली और अपराध नियंत्रण को लेकर पहचाने जाते हैं। वह पूर्व में एसओजी, सिडकुल और बरा चौकी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है और रुद्रपुर के चर्चित शूटर एनकाउंटर में उनकी भूमिका रही है।
नए थाना प्रभारी ने क्षेत्र में नशे के कारोबार, अवैध गतिविधियों और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सख्त निगरानी और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।














