महाष्टमी पर मां के दर्शन और अंजलि के लिए उमड़े श्रद्धालु, आरती व जात्रा गान बना आकर्षण; 21 अक्टूबर तक चलेंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
रिपोर्ट: मनोज अधिकारी | स्मार्टTvन्यूज़
दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर)। दिनेशपुर क्षेत्र के काली नगर में श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची हुई है। षष्ठी से प्रारंभ हुए इस धार्मिक महोत्सव में प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, आरती और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महाष्टमी की रात आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में DRX ग्रुप के कलाकारों ने डांस एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं एवं दर्शकों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर के पुरोहित ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए अंजलि दी। अंजलि देने और मां के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु परिवार सहित मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
प्रतिदिन हो रही मां दुर्गा की भव्य आरती
दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंदिर के सामने प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती की जाती है। आरती में शामिल होने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। घंटियों की गूंज, मंत्रोच्चार और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। समिति की ओर से पूजा-अर्चना से लेकर श्रद्धालुओं की व्यवस्था तक सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जात्रा गान को प्राथमिकता
धार्मिक आयोजनों के साथ महोत्सव में सांस्कृतिक परंपराओं को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा जात्रा गान को प्राथमिकता दी गई है, जिससे स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहन मिल रहा है। महाष्टमी की रात DRX ग्रुप की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक उत्साहित नजर आए और देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे।
व्यवस्थित तरीके से कराया जा रहा आयोजन
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष निरापद शाह ने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से कराए जा रहे हैं। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना विधि-विधान के अनुसार की जा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है।
समिति के अनुसार, दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 अक्टूबर, बुधवार तक जारी रहेंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने और कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की गई है।
यहां पूजा कमेटी अध्यक्ष निरापद शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश मंडल, उपाध्यक्ष विक्रम सरकार, महासचिव शम्भू नाथ विश्वास, सचिव विशाल हाल्दर, ऑडिटर शेखर मण्डल, राजकुमार राम, पारस नाथ विश्वास, कोषाध्यक्ष तुलसी सरकार, संरक्षक सन्यासी मंडल, नारायण, डॉ आशीष कुमार, प्रकाश स्वर्णकार, आलोक मिस्त्री, हरिचाँद मंडल, त्रिनाथ मंडल, राजेंद्र सरकार, अशोक कुमार मिस्त्री, संजय शाह समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद रहे।













