नटराज क्लब के अध्यक्ष बने शुभम वाधवा Shubham Wadhwa Elected Nataraj Club President

दिनेशपुर। क्षेत्र की पुरानी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नटराज यंग क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से शुभम वाधवा को अध्यक्ष चुना गया। वहीं विजय बढ़ाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशांत हल्दार को सचिव, अनिकेत हल्दार को कोषाध्यक्ष, कपिल विश्वास को ऑडिटर तथा सुजीत घोष को कार्यक्रम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नटराज यंग क्लब लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के जन्माष्टमी समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष शुभम वाधवा ने कहा कि नटराज यंग क्लब की हमेशा से कोशिश रही है कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाया जाए। इसी उद्देश्य के साथ सभी सदस्यों को साथ लेकर आगामी जन्माष्टमी पर्व को भव्य और उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जल्द तैयार की जाएगी। फिलहाल नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही आयोजन की तैयारियों को गति दे दी गई है।

इस अवसर पर क्लब के संरक्षक न्यूटन राय, इंद्रजीत मंडल, राहुल कनौजिया, आलोक घोष, मोनू रावत, दीवान सरकार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें