जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिनेशपुर में श्रद्धांजलि, आंदोलनकारियों ने जीत का किया दावा Dineshpur Protesters Pay Tribute, Call Jantar Mantar Movement a Victory

दिनेशपुर में दिवंगत छात्रों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने को बताया जीत

दिनेशपुर। जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों की याद में आज दिनेशपुर के चौराहा सुभाष चौक पर युवाओं और छात्रों ने एकत्र होकर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने दिवंगत छात्रों के लिए न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के बीच कई छात्रों की जान चली गई, जो बेहद दुखद है। उन्होंने मृत छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने और पूरे मामले में न्याय की मांग उठाई।

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मृत छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिए जाने के फैसले को वे आंदोलन की बड़ी जीत के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों के साथ हुई घटना को लेकर उनकी अन्य मांगों पर भी सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

इस दौरान विपुल मंडल, बिजेश, जस्सी, शेखर, कपिल, राजीव, धीरज, सक्षम और अनिकेत सहित युवा नेता किशोर हाल्दर, प्रसन्नजीत साहा समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें