दिनेशपुर में नाबालिग के शोषण का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा Accused in Minor Exploitation Case Arrested, Sent to Jail in Dineshpur

 

शादी का झांसा देकर छह माह तक शोषण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, गौरा शक्ति एप पर मिली थी शिकायत 

रिपोर्ट मनोज अधिकारी | स्मार्टTvन्यूज़

दिनेशपुर। नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में दिनेशपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान सरजीत (27) पुत्र सोरन सिंह, निवासी ग्राम मोहाली जंगल, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।

गौरा शक्ति एप पर मिली थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, थाना दिनेशपुर क्षेत्र की एक महिला ने गौरा शक्ति एप के माध्यम से अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले करीब छह माह से उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को डराता था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 64 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 अक्टूबर 2026 को आरोपी सरजीत को गिरफ्तार कर मामले को दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

गौरा शक्ति एप से मिली मदद

गौरा शक्ति एप के माध्यम से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। यह मामला महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शिकायत दर्ज कराने के उपलब्ध माध्यमों के महत्व को दर्शाता है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें