फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर झूठा पत्र दिया गया: विशंभर बैरागी Fake Signatures and Seal Used to Submit False Complaint: Vishambhar Bairagi

दिनेशपुर। दिनेशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 के सभासद प्रतिनिधि विशंभर बैरागी ने आरोप लगाया है कि कुछ सभासदों द्वारा उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी मोहर लगाकर एक झूठा शिकायती पत्र तैयार किया गया और उसे जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को सौंपा गया, जबकि इस पूरे मामले की उन्हें कोई जानकारी या सहमति नहीं थी।

विशंभर बैरागी ने बताया कि उक्त झूठे पत्र का सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने स्वयं माननीय उपजिलाधिकारी महोदय को लिखित पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नगर पंचायत चेयरमैन के पक्ष में हैं और नगर में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हैं। उनका कहना है कि नगर पंचायत में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, मंदिरों का सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

सभासद प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि कुछ सभासद निजी स्वार्थ और राजनीतिक लाभ के लिए विकास कार्यों को लेकर अनावश्यक विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को विरोध की राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि अपने वार्ड और नगर के विकास के लिए चुना है।

विशंभर बैरागी ने कहा कि यदि पांच वर्षों तक केवल आपसी विरोध में समय बर्बाद किया गया, तो जनता अगली बार जरूर सवाल करेगी कि नगर पंचायत में प्रतिनिधि विकास के लिए चुने गए थे या आपसी टकराव के लिए। उन्होंने दो टूक कहा कि वे अपने वार्ड और शहर के विकास के पक्ष में हैं और किसी भी प्रकार की राजनीति या निजी स्वार्थ का हिस्सा नहीं बनेंगे।

अंत में उन्होंने कहा, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें