दिनेशपुर। शिक्षा विभाग में कार्यरत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुधाकर दुबे का पदोन्नति होकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी नई तैनाती राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की (जनपद हरिद्वार) में की गई है। उनकी पदोन्नति की खबर से दिनेशपुर एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मोहन लाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमलेश्वर जोशी सहित अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्री दुबे को फूलमाला पहनाकर, बुके भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
सुधाकर दुबे ने बताया कि उनके साथ प्रदेशभर में 38 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी नई तैनाती पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
इस अवसर पर दिनेश मित्तल, प्रकाश शर्मा, सोमेंद्र कुमार, आशुतोष, आनंद सिंह बोरा, दिनेश चंद्र, ऋषभ, रवि कुमार, दिवस राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














