गदरपुर में सियासी समीकरण बदलने के संकेत Signs of Changing Political Equations in Gadarpur

समर्थकों की भारी भीड़ से बढ़ा राजनीतिक तापमान, 2027 में टिकट को लेकर कयास तेज

गदरपुर विधानसभा। गदरपुर में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। गदरपुर के सनातन मंदिर में आयोजित इस समारोह में समर्थकों की बड़ी संख्या उमड़ी, जिससे कार्यक्रम एक तरह से शक्ति प्रदर्शन में बदलता नजर आया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने गुंजन सुखीजा के प्रति अपना समर्थन भी खुलकर जताया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जन्मदिन समारोह के बहाने गुंजन सुखीजा ने अपनी राजनीतिक सक्रियता और ताकत का संकेत देने की कोशिश की है। समर्थकों की मौजूदगी को देखते हुए यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में गदरपुर सीट से भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदार बन सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने भी अपने संबोधन में गुंजन सुखीजा की सक्रियता और संगठन में भूमिका की सराहना की, जिसे राजनीतिक हलकों में उनके संभावित दावे के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं गदरपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से अरविंद पांडे लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऐसे में गदरपुर की राजनीति में संभावित रूप से अरविंद पांडे और गुंजन सुखीजा के बीच सियासी मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व गदरपुर सीट से किसे मैदान में उतारता है और क्या गुंजन सुखीजा टिकट हासिल कर पाते हैं या फिर अरविंद पांडे का दबदबा बरकरार रहता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें