दिनेशपुर में देवभूमि रजत जयंती पार्क का भूमि पूजन 74 लाख की लागत से होगा पार्क का निर्माण Foundation Laid for Devbhoomi Rajat Jayanti Park in Dineshpur

दिनेशपुर (उधम सिंह नगर)। दिनेशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में शनिवार को देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास विधिवत रूप से किया गया। लगभग 74 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क नगर के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर, चेयरपर्सन प्रतिनिधि काबल सिंह विर्क, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद यामीन सहित वार्ड के सभासदों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में दिनेशपुर में भी विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के साथ ही नगर में कई अन्य योजनाएँ भी जल्द शुरू की जाएँगी।

चेयरपर्सन प्रतिनिधि काबल सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री और प्रदेश मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिनेशपुर में तालाबों का सौंदर्यीकरण, हार्ट मिक्स सड़क निर्माण और सड़कों के किनारे टाइल्स लगाने जैसे अनेक कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएँगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि दिनेशपुर को आधुनिक और आकर्षक नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।

यहां भाजपा प्रदेश मंत्री उत्तराखंड गुंजन सुखीजा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर, चेयरमैन प्रतिनिधि काबल सिंह विर्क, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद यामीन, सभासद राखल मंडल, नित्यानंद मंडल, नारायण मंडल, सविता बैरागी, शिउली मंडल, रीता गाइन, रेखा शील, सत्यजीत विश्वास, संजय सरकार, विशंभर बैरागी, खड़क सिंह कार्की सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें