छतरपुर रेलवे स्टेशन खोलने की मांग को लेकर रेल मंत्री को ज्ञापन Memorandum Submitted to Railway Minister Demanding Opening of Chhatarpur Railway Station

उधम सिंह नगर। पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के चलते हल्दी रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बंद किए जाने के बाद क्षेत्रीय यात्रियों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए छतरपुर रेलवे स्टेशन को पुनः खोलने की मांग तेज हो गई है।

**किशोर कुमार, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस उत्तराखंड के नेतृत्व में** आज जिला अधिकारी के माध्यम से रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) पंकज उपाध्याय को सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि छतरपुर रेलवे स्टेशन को शीघ्र ही यात्रियों के लिए खोला जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इससे पूर्व भी इस संबंध में माननीय प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे जनता में रोष व्याप्त है।

इसके साथ ही छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से लंबित फ्लाईओवर निर्माण की मांग को भी दोहराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर के अभाव में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।

जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बी.जी. यादव, कन्हैया लाल, शेषनाग और विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें