दिनेशपुर के मीरन राय को मुंबई में बेस्ट सिंगिंग अवार्ड Dineshpur’s Miran Rai Wins Best Singing Award in Mumbai

दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर), उत्तराखंड। रामबाग, दिनेशपुर निवासी गायक मीरन राय ने क्षेत्र के साथ-साथ बंगाली समाज का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले मीरन राय की इस उपलब्धि को समाज के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

मुंबई के शनमुखनंद ऑडिटोरियम में आयोजित शनमुखनंद फाइन आर्ट संगीत सभा के कार्यक्रम में उन्हें बेस्ट सिंगिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महान गायक मोहम्मद रफी की 101वीं जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में, रफी साहब के स्वजनों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में शनमुखनंद फाइन आर्ट संगीत सभा के केंद्रीय अध्यक्ष वी. शंकर और महासचिव गणेश शंकरन ने मीरन राय को सम्मानित किया। गौरतलब है कि मीरन राय पेशे से गायक हैं और मोहम्मद रफी को अपना आदर्श मानते हैं। उनकी गायकी और सुरों की समझ को देखते हुए पिछले महीने ही उन्हें इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चयनित किया गया था। सम्मान के साथ उन्हें ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई।

इस उपलब्धि के बाद दिनेशपुर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। लोगों ने फोन के माध्यम से तथा उनके घर पहुंचकर मीरन राय और उनके परिवार को बधाइयां दीं। समाज के लोगों का कहना है कि मीरन राय की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें