उधम सिंह नगर। हाल ही में आयोजित विशेष विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किच्छा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री तिलक राज बेहड़ ने बंगाली समाज के हितों की आवाज़ को विधानसभा में प्रखरता से उठाया। उन्होंने बंगाली समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग की तथा मूल निवास के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की।
विधायक श्री बेहड़ के इस पहल से प्रभावित होकर प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में बंगाली समाज के गणमान्य लोग उनके निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने श्री बेहड़ का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से तारक बछाड़, नारायण हालदार, समीर राय, ममता हालदार, विकास मलिक, शिवपद सरकार, जगदीश कर्मकार, विमल घरामी, अशोक रॉय, अमित वैद्य, मानस बैरागी, संजय आइस एवं अभीजीत हालदार उपस्थित रहे।
















