दिनेशपुर में रामलीला की तैयारियां तेज, रामध्वज स्थापित Ramleela Preparations in Dineshpur, Ram Flag Installed

दिनेशपुर। रामलीला महोत्सव के शुभारंभ की तैयारियों के बीच मंगलवार को दिनेशपुर में रामध्वज स्थापना के साथ धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धा और परंपरा के संगम के बीच निकली रामध्वज यात्रा में आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का आगाज नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित दुर्गा मंदिर से हुआ। यहां एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद रामध्वज के साथ यात्रा प्रारंभ की। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई यह यात्रा आईटीआई ग्राउंड स्थित रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रामलीला मैदान में पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा कराई और रामध्वज स्थापित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ रामलीला आयोजन की तैयारियों को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया।

इस अवसर पर रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कालरा, सह अध्यक्ष गोपाल चक्रवर्ती, अशोक ग्रोवर, उपाध्यक्ष अनिल रौतेला, विशु बजाज, कोषाध्यक्ष मांगें राम शर्मा, महासचिव अजय मिश्रा, सचिव मन्नी बठला, मीडिया प्रभारी प्रमोद अरोरा, संरक्षक भोला शर्मा, कावल सिंह, विशंभर मिगलानी, केके गाबा, राजेश नारंग, दीपक मक्कड़, प्रेम प्रकाश अरोरा, योगेश मिगलानी, मदन लाल बठला, विकास अरोरा, अशोक चावला, डॉ. गुरु वचन खुराना और यश तनेजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रामध्वज स्थापना के साथ ही नगर में आगामी रामलीला मंचन को लेकर धार्मिक माहौल और उत्साह देखने को मिला।  मनोज अधिकारी की रिपोर्ट।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें